Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक

बहराइच 27 अगस्त। सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

सांसद की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक

 

 

बहराइच 27 अगस्त। सांसद बहराइच डॉ. आनन्द कुमार गोंड की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार जिला विद्युत समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजू सिंह, एम.एल.सी. पदमसेन चौधरी, विधायक महसी सुरेश्वर सिंह, विधायक नानपारा राम निवास वर्मा, विधायक कैसरगंज आनन्द यादव, भाजपा जिला महामंत्री रणविजय सिंह, विधायक सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल के प्रतिनिधि अशोक जायसवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। बैठक में विद्युत विभाग की प्रमुख योजनाओं जैसे आरडीएसएस, बिजनेस प्लान” एवं एल.ओ.एच. इत्यादि के सम्बन्ध में अधीक्षण अभियंता विद्युत नवीन चन्द्र प्रसाद द्वारा विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई।

सांसद बहराइच डॉ. गोंड ने विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, विद्युत आपूर्ति की स्थिति, लाइन लॉस में कमी, उपभोक्ता सेवाओं के सुदृढ़ीकरण तथा राजस्व वसूली की समीक्षा करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। सांसद बहराइच व अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि विद्युत आपूर्ति में सुधार, जर्जर लाइनों के सुदृढ़ीकरण, ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन में तीव्रता तथा उपभोक्ता शिकायतों के त्वरित निस्तारण सुनिश्चित कराया जाय। इसके अलावा विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि योजनाओं के कार्यान्वयन में पारदर्शिता एवं समयबद्धता को प्राथमिकता दी जाय।

बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा सतर्कता (विजिलेंस) विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों की भी समीक्षा करते हुए विद्युत चोरी की रोकथाम, अनधिकृत विद्युत उपयोग के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई एवं विभागीय सतर्कता से संबंधित कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यकतानुसार प्रभावी रूप से कार्यवाही को संचालित करने के निर्देश दिये गये। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनपद में विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने पर विशेष बल देते हुए निर्देशित किया गया कि विद्युत विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर संचालित करते हुए जनसामान्य को बेहतर विद्युत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। अधीक्षण अभियंता श्री प्रसाद द्वारा आश्वस्त किया गया कि बैठक के माध्यम से प्राप्त हुए दिशा निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं उपभोक्ता हितैषी बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

जिलाधिकारी श्री अक्षय त्रिपाठी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशानुरूप जनपद में विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाए रखा जाए। विद्युत आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा विभागीय योजनाओं एवं परियोजनाओं को निर्धारित समय में पूर्ण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, अधिशासी अभियंता बहराइच नवीन चन्द्र प्रसाद, अधिशासी अभियन्ता प्रवेश कुमार, राम शब्द व अनूप कुमार सहित समस्त उपखंड अधिकारी एवं समस्त अवर अभियंता बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!