Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्राओं व  दीदीयों ने डीएम को बांधा रक्षा सूत्र ब्रहमकुमारी

बहराइच 27 अगस्त। विकास भवन में सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज की कक्षा 08 से 10 तक अध्ययनरत लगभग 01 दर्जन से अधिक छात्राओं तथा ब्रहमकुमारी दीदीयों द्वारा रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को राखी बांधी गई।

सरस्वती विद्या मन्दिर की छात्राओं व  दीदीयों ने डीएम को बांधा रक्षा सूत्र ब्रहमकुमारी

 

 

बहराइच 27 अगस्त। विकास भवन में सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज की कक्षा 08 से 10 तक अध्ययनरत लगभग 01 दर्जन से अधिक छात्राओं तथा ब्रहमकुमारी दीदीयों द्वारा रक्षाबन्धन पर्व के अवसर पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी को राखी बांधी गई। सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज की सृष्टि गौड़, रिया सिंह, सुवर्णा मिश्रा, अध्यापिका सोनम तिवारी, लक्ष्मी पाण्डेय और प्रीती सिंह च अन्य छात्राओं द्वारा जिलाधिकारी को रक्षा सूत्र बाँध कर भारतीय परम्परा का निर्वहन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी ब्रहमकुमारी साधना, संगीता व भावना दीदी द्वारा भी जिलाधिकारी को रक्षा सूत्र बांधा गया। डीएम ने छात्राओं को डायरी, कलरबाक्स व उपहार भेंट कर रक्षाबंधन पर्व की बधाई दी तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। इस अवसर जिला विद्यालय निरीक्षक सर्वदानन्द ने भी छात्राओं को उपहार भेंट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!