बच्चों के बीच पहुंचे बीईओ, चखा मध्याह्न भोजन; विद्यालयों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 27 अगस्त। विकासखंड मिहींपुरवा के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की स्थिति परखने के लिए गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी डा. अजीत कुमार सिंह ने करीब आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया

बच्चों के बीच पहुंचे बीईओ, चखा मध्याह्न भोजन; विद्यालयों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो
27 अगस्त। विकासखंड मिहींपुरवा के परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक एवं मूलभूत व्यवस्थाओं की स्थिति परखने के लिए गुरुवार को खंड शिक्षा अधिकारी डा. अजीत कुमार सिंह ने करीब आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षण कार्य, छात्र-छात्राओं की उपस्थिति, साफ-सफाई सहित विद्यालय में उपलब्ध अन्य सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी प्राथमिक विद्यालय तुलसीरामपुरवा पहुंचे। यहां उन्होंने बच्चों के साथ बैठकर मध्याह्न भोजन किया और भोजन की गुणवत्ता को स्वयं परखा। उन्होंने रसोई की साफ-सफाई, भोजन की गुणवत्ता, निर्धारित मानकों के अनुरूप वितरण तथा बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। बीईओ ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ ही उनके स्वास्थ्य और सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। मध्याह्न भोजन पौष्टिक, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण होना आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालय में बेहतर शैक्षिक वातावरण बनाए रखने तथा बच्चों की नियमित उपस्थिति पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने कहा कि विद्यालयों का निरीक्षण नियमित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और बच्चों को सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान शिक्षक सुनील कुमार, प्रभारी प्रधानाध्यापक हेमंत यादव, सहायक अध्यापक जितेंद्र प्रसाद सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।




