Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

हत्या के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

बहराइच, 27 अगस्त। कोतवाली देहात पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

हत्या के मामले में चार अभियुक्त गिरफ्तार, एक बाल अपचारी पुलिस संरक्षण में

 

बहराइच, 27 अगस्त। कोतवाली देहात पुलिस ने हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त आला कत्ल एक अदद लाठी भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी कोतवाली देहात ददन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। कोतवाली देहात में दर्ज मुकदमा संख्या 321/2026 के तहत धारा 105, 190, 191(2), 191(3), 115(2), 351(3) बीएनएस के मामले में मृतक नन्द कुमार पुत्र राम मनोरथ के साथ अभियुक्तों द्वारा मारपीट किए जाने का आरोप था। मारपीट के दौरान लाठी से गंभीर चोट लगने के कारण नन्द कुमार की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर काजी हाउस पुरवा मोड़ के पास से अभियुक्त विश्राम पुत्र मिलन को गिरफ्तार किया। पूछताछ में विश्राम ने घटना में प्रयुक्त लाठी अपने घर पर रखे होने की जानकारी दी। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने उसके निवास स्थान से एक अदद लाठी बरामद की। इसके बाद अभियुक्त विश्राम से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रसूलपुर मोड़ पुलिया के पास से अभियुक्तगण मंजित, राम कुमार एवं भईया को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक बाल अपचारी को नियमानुसार पुलिस संरक्षण में लिया गया। पुलिस के मुताबिक बाल अपचारी के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों को उनके विधिक अधिकारों से अवगत कराते हुए नियमानुसार हिरासत में लिया गया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!