सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने तहसील और कोतवाली पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी
बहराइच। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कोतवाली नानपारा क्षेत्र के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की दर्जनों छात्राओं ने अनोखे अंदाज में पर्व मनाया

सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की छात्राओं ने तहसील और कोतवाली पहुंचकर अधिकारियों को बांधी राखी
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
बहराइच। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर कोतवाली नानपारा क्षेत्र के सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल की दर्जनों छात्राओं ने अनोखे अंदाज में पर्व मनाया। छात्राएं सबसे पहले तहसील परिसर पहुंचीं, जहां उन्होंने सीओ साहब चित्रांशु गौतम जी को मिठाई खिलाकर हाथों में राखी बांधी और उनकी लंबी उम्र एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इसके बाद छात्राएं कोतवाली नानपारा पहुंचीं। यहां उन्होंने थाना प्रभारी गुरुसेन सिंह जी को मिठाई खिलाकर राखी बांधी। थाने में तैनात कई पुलिस कर्मियों को भी मिठाई खिलाकर हाथों में बांधी राखी छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों को अपना भाई मानते हुए उनके स्वस्थ जीवन, लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
छात्राओं के इस स्नेह और अपनत्व से तहसील एवं कोतवाली परिसर में भावुक और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने भी छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर छात्राओं ने कहा कि पुलिस और प्रशासन के अधिकारी समाज की सुरक्षा एवं व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। रक्षाबंधन के अवसर पर उनके हाथों में राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया गया।
जयपुरिया स्कूल की छात्राओं की इस पहल की मौजूद लोगों ने जमकर सराहना की। कार्यक्रम ने पुलिस-प्रशासन और आमजन के बीच भाईचारे, विश्वास और सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।




