जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
बहराइच ब्यूरो 26 अगस्त। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना।

जनता दर्शन में एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
बहराइच ब्यूरो 26 अगस्त।
पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने बुधवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। इस दौरान फरियादियों ने अपनी-अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के संबंध में संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को शीघ्र जांच कराते हुए निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा फरियादियों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस का दायित्व है कि पीड़ितों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें न्याय दिलाने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाए।
जनता दर्शन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी फरियादियों की समस्याओं को सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।




