Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नाजायज चाकू के साथ 19 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार, छह मुकदमे दर्ज

 अपराध एवं अपराधि के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाजायज चाकू बरामद किया

नाजायज चाकू के साथ 19 वर्षीय अभियुक्त गिरफ्तार, छह मुकदमे दर्ज

 

 

बहराइच ब्यूरो 14 सितंबर।

अपराध एवं अपराधि के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दरगाह शरीफ पुलिस ने गश्त के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नाजायज चाकू बरामद किया। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष विक्रम सिंह और क्षेत्राधिकारी नगर नारायण दत्त मिश्र के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ अमितेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया, जिसे रोककर पूछताछ एवं तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान अल्ताफ उर्फ जग्गा पुत्र अब्दुल करीम निवासी पलरीबाग इमामगंज, थाना दरगाह शरीफ, जनपद बहराइच, उम्र करीब 19 वर्ष के रूप में हुई। चाकू बरामद होने के बाद पुलिस ने थाना दरगाह शरीफ में मु0अ0सं0 414/2026 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें थाना दरगाह शरीफ में वर्ष 2022 के दौरान चोरी एवं बरामदगी से संबंधित धाराओं में दो मुकदमे, थाना नानपारा में चोरी एवं बरामदगी का मुकदमा, वर्ष 2025 में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा तथा वर्ष 2026 में आर्म्स एक्ट का एक अन्य मुकदमा शामिल है। वर्तमान चाकू बरामदगी का मुकदमा मिलाकर अभियुक्त के विरुद्ध कुल छह मुकदमों का आपराधिक इतिहास पुलिस ने बताया है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल सुधाकर शर्मा, हेड कांस्टेबल अमित कुमार मिश्रा, कांस्टेबल नवीन पाण्डेय तथा कांस्टेबल अनुराग शर्मा शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!