सीमावर्ती क्षेत्र लक्ष्मणपुर घाट पर 27 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन राप्ती नदी में जयकारों के साथ दी गई विदाई
बहराइच (थाना नवाबगंज)। सीमावर्ती क्षेत्र लक्ष्मणपुर घाट पर बुधवार को दुर्गा पूजा का समापन 27 देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। थाना नवाबगंज के अंतर्गतगा गंगापुर गुलरिहा मलोंना पूर्वा संथालिया, जानकी गांव, लहसोरवा जमदान, भंगहर, फूलटेकरा, राजापुरवा, मझगवां, छोटिया गांव सहित कई गांवों की मूर्तियों को राप्ती नदी में विधि-विधान से विसर्जित किया गया

सीमावर्ती क्षेत्र लक्ष्मणपुर घाट पर 27 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन राप्ती नदी में जयकारों के साथ दी गई विदाई
बहराइच (थाना नवाबगंज)। सीमावर्ती क्षेत्र लक्ष्मणपुर घाट पर बुधवार को दुर्गा पूजा का समापन 27 देवी प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। थाना नवाबगंज के अंतर्गत गुलरिहा मलोंना पूर्वा संथालिया, जानकी गांव, लहसोरवा जमदान, भंगहर, फूलटेकरा, राजापुरवा, मझगवां, छोटिया गांव सहित कई गांवों की मूर्तियों को राप्ती नदी में विधि-विधान से विसर्जित किया गया।
विसर्जन के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था में थाना नवाबगंज पुलिस, चौकी संथालिया पुलिस, एसएसबी के जवान मुस्तैद रहे। वहीं वन विभाग की टीम, गोताखोरों की टीम, सफाई कर्मचारियों की टीम, लेखपाल नदी घाट पर तैनात रहे।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बैरिकेडिंग लगाकर मार्ग को नियंत्रित किया गया। नावों के माध्यम से मूर्तियों को नदी में विसर्जित कराया गया। गोताखोर नदी में लगातार निगरानी करते रहे ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
थाना प्रभारी नवाबगंज ने बताया कि विसर्जन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए घाट पर विशेष निगरानी रखी गई थी।
स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष जताते हुए प्रशासन की सराहना की। श्रद्धालुओं ने जय माता दी के जयकारों के बीच मां दुर्गा को विदा किया।
सुरक्षा में शामिल एजेंसियां:
– थाना नवाबगंज पुलिस
– चौकी संथालिया पुलिस
– एसएसबी 42वीं बटालियन
– वन विभाग टीम
– गोताखोर टीम
– लेखपाल व सफाई कर्मी




