उत्तर प्रदेश
माता रानी की अंतिम विदाई में उमड़ा भक्तों का सैलाब, ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ धूमधाम से निकली विसर्जन यात्रा
बहराइच।आज बहराइच में माता रानी की अंतिम विदाई बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शाम होते ही सड़कों पर भक्तों का भारी सैलाब उमड़ पड़ा।

विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तजन नाच-गाने, ढोल-बाजे के साथ “जय माता दी” के जयकारे लगाते हुए माता रानी को अंतिम विदाई दे रहे थे। ट्रकों पर सजी माता की प्रतिमाओं को देखने के लिए सड़क के दोनों किनारे हजारों की भीड़ जमा थी। पूरे माहौल में भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला।
जैसा कि वीडियो में दिख रहा है, देर शाम तक शहर के मुख्य मार्गों पर विसर्जन जुलूस चलता रहा, जिसमें युवाओं, बुजुर्गों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
रिपोर्टर: मनोज कुमार पाल, बहराइच