यातायात नियमों के अनुपालन हेतु संयुक्त चेकिंग अभियान
मानक के अनुरूप न मिलने पर 01 स्लीपर बस सीज, 02 बसों का चालान

जनपद श्रावस्ती
दिनांक- 01.10.2026
यातायात नियमों के अनुपालन हेतु संयुक्त चेकिंग अभियान
मानक के अनुरूप न मिलने पर 01 स्लीपर बस सीज, 02 बसों का चालान
पुलिस अधीक्षक श्रावस्ती श्री राहुल भाटी के निर्देशन में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आरटीओ विभाग एवं यातायात पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात श्री अवधेश सिंह के नेतृत्व में संयुक्त टीम द्वारा स्लीपर बसों एवं अन्य यात्री वाहनों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान मानक के अनुरूप न पाए जाने पर 01 स्लीपर बस को सीज कर आरटीओ कार्यालय में खड़ा कराया गया तथा 02 बसों का चालान किया गया।
संयुक्त टीम द्वारा वाहन चालकों एवं संचालकों को यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही वाहनों का संचालन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।




