उत्तर प्रदेश

बहराइच: सीमा क्षेत्र चौकी सन्थालिया में गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, पुलिस ने दिया स्वच्छता व अहिंसा का संदेश

नवाबगंज संथालिया 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर सीमा क्षेत्र की चौकी सन्थालिया में कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया

बहराइच: सीमा क्षेत्र चौकी सन्थालिया में गांधी जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, पुलिस ने दिया स्वच्छता व अहिंसा का संदेश

 

 

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

 

नवाबगंज संथालिया 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती के अवसर पर सीमा क्षेत्र की चौकी सन्थालिया में कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ किया गया।

 

इस अवसर पर चौकी परिसर में महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। चौकी प्रभारी ने सभी पुलिसकर्मियों और मौजूद गणमान्य लोगों को सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के मार्ग पर चलने की शपथ दिलाई।

 

कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोग, ग्राम प्रधान, परशुराम कुशवाहा शिवम शर्मा नरेश आर्य अतुल त्रिपाठी ननके गौतम सामाजिक कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने गांधी जी के विचारों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस दौरान चौकी परिसर में साफ-सफाई अभियान भी चलाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!