20 युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण*
बहराइच। सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में सशस्त्र सीमा बल ने पहल की है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा की ओर से वाइब्रेंट विलेज बलई गांव में 20 स्थानीय युवाओं के लिए 20 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को शुभारंभ किया गया।

- *20 युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण*
बहराइच से संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट
बहराइच। सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाकर उन्हें रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में सशस्त्र सीमा बल ने पहल की है। नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, नानपारा की ओर से वाइब्रेंट विलेज बलई गांव में 20 स्थानीय युवाओं के लिए 20 दिवसीय मोबाइल रिपेयरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का गुरुवार को शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ 59वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी एवं कार्यवाहक कमांडेंट श्री पंकज कुमार ठाकुर ने किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं को रोजगारपरक एवं तकनीकी प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाना सशस्त्र सीमा बल की महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने युवाओं से पूरी लगन, अनुशासन और समर्पण के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा अर्जित तकनीकी कौशल का उपयोग भविष्य में स्वरोजगार स्थापित करने में करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमा सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती समुदाय के कल्याण और युवाओं के सशक्तिकरण के लिए भी लगातार कार्य कर रहा है।
प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को मोबाइल रिपेयरिंग से संबंधित आवश्यक तकनीकी एवं व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं के लिए मोबाइल रिपेयरिंग के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर खुलने की उम्मीद है।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के कौशल विकास कार्यक्रम युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही सशस्त्र सीमा बल और सीमावर्ती ग्रामीणों के बीच विश्वास, सहभागिता एवं सौहार्दपूर्ण संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम कैलाश चंद रमोला, कमांडेंट, 59वीं वाहिनी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया