Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

फखरपुर पावर हाउस का जनता ने किया घेराव, सभी फीडर बंद कराने की मांग

बहराइच। फखरपुर पावर हाउस पर क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न विद्युत समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए सभी फीडरों को बंद कराने की मांग की और शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

फखरपुर पावर हाउस का जनता ने किया घेराव, सभी फीडर बंद कराने की मांग

आदित्य तिवारी ब्यूरो देवीपाटन मंडल गोंडा उजाला हिंद समाचार

बहराइच। फखरपुर पावर हाउस पर क्षेत्र के लोगों ने विभिन्न विद्युत समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते हुए घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए सभी फीडरों को बंद कराने की मांग की और शीघ्र समाधान की मांग उठाई।

प्रदर्शन के दौरान लोगों का कहना था कि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं के कारण आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का जल्द और संतोषजनक समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उनकी शिकायतें सुनीं और उचित समाधान का आश्वासन दिया। स्थिति को देखते हुए प्रशासन एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से समय रहते प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता महसूस की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!