मिहींपुरवा में महिंद्रा मोटर्स के नए शोरूम का शुभारंभ
कारोबार को नई उड़ान लिए, किफायती कीमत में इलेक्ट्रिक, सीएनजी और डीजल वाहनों की उपलब्धता

मिहींपुरवा में महिंद्रा मोटर्स के नए शोरूम का शुभारंभ
कारोबार को नई उड़ान लिए, किफायती कीमत में इलेक्ट्रिक, सीएनजी और डीजल वाहनों की उपलब्धता
कुंवर चित्रांश श्रीवास्तव (संवाददाता : उजाला हिन्द समाचार)
मिहींपुरवा, बहराइच। क्षेत्र के वाहन ग्राहकों के लिए अच्छी खबर है। मिहींपुरवा में महिंद्रा मोटर्स के नए शोरूम का शुभारंभ किया गया। शोरूम पर ग्राहकों को उनकी जरूरत और बजट के अनुसार विभिन्न श्रेणियों के वाहन उपलब्ध कराए जाएंगे। शोरूम में थ्री-व्हीलर इलेक्ट्रिक ऑटो, लोडिंग थ्री-व्हीलर तथा सीएनजी और डीजल से संचालित वाहन उपलब्ध हैं। ऐसे में छोटे व्यापारियों, किसानों, दुकानदारों और रोजमर्रा के परिवहन से जुड़े लोगों के लिए यह शोरूम उपयोगी साबित हो सकता है।
शोरूम के जीएम महर्षि देव श्रीवास्तव, ब्रांच मैनेजर राम किशुन सिंह तथा एफएससी अखिलेश श्रीवास्तव एवं रियाजुद्दीन ने ग्राहकों को बेहतर वाहन, उचित कीमत और उनकी जरूरत के अनुरूप विकल्प उपलब्ध कराने की बात कही। उद्घाटन के अवसर पर चहलवा निवासी आशाराम ने महिंद्रा की “उड़ो” इलेक्ट्रिक ऑटो की शोरूम से खरीददारी की। इस अवसर पर शोरूम कर्मियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
🚘 आपके कारोबार की नई सवारी
अगर आप कम खर्च में बेहतर वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं तो मिहींपुरवा स्थित महिंद्रा मोटर्स शोरूम पर पहुंचकर इलेक्ट्रिक, लोडिंग, सीएनजी एवं डीजल वाहनों के विकल्पों की जानकारी ले सकते हैं। अपनी जरूरत के मुताबिक वाहन चुनें और किफायती कीमत में अपने कारोबार को नई रफ्तार दें।
महिंद्रा मोटर्स — आपकी जरूरत, आपके कारोबार और आपकी मंजिल का भरोसेमंद साथी।




