Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नकबजनी के दो मुकदमों में वांछित अभियुक्त सोनू यादव गिरफ्तार

बहराइच, 21 अगस्त। थाना रानीपुर पुलिस ने नकबजनी के दो मुकदमों में वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पयागपुर श्रीमती हर्षिता तिवारी के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष रानीपुर श्री हरेन्द्र नाथ राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पिपरिया महिपाल सिंह में 12/13 अगस्त की रात हुई चोरी की घटनाओं के संबंध में दर्ज मुकदमों के अनावरण के लिए कार्रवाई की।

पुलिस ने मामले में सोनू यादव पुत्र लक्ष्मी नारायण यादव, निवासी टिकोरा मोड़ हिमरिया, थाना कोतवाली देहात, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना रानीपुर में मु0अ0सं0 150/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस तथा मु0अ0सं0 157/2026 धारा 305(A)/62/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध थाना कोतवाली देहात, रानीपुर तथा जीआरपी गोंडा में चोरी, मारपीट, गाली-गलौज, धमकी एवं चोरी का माल बरामद होने संबंधी धाराओं में मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामकेश, उपनिरीक्षक सौरभ मिश्र, हेड कांस्टेबल अमित यादव तथा कांस्टेबल मंजीत मौर्य शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!