बहराइच में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने UPI पर MDR टैक्स के विरोध में दिया ज्ञापन
आज दिनांक 08.10.2026 को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बहराइच द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री बनवारी लाल कंछल जी के आह्वान पर एक विरोध प्रदर्शन किया गया।

बहराइच में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने UPI पर MDR टैक्स के विरोध में दिया ज्ञापन
उमा शंकर गुप्ता उजाला हिंद – बहराइच रिसिया
आज दिनांक 08.10.2026 को उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल बहराइच द्वारा प्रदेश अध्यक्ष श्री बनवारी लाल कंछल जी के आह्वान पर एक विरोध प्रदर्शन किया गया।
जिला अध्यक्ष कालिका प्रसाद गुप्ता के नेतृत्व में व्यापारियों ने मोबाइल द्वारा लेनदेन करने पर UPI / MDR पर 0.4% टैक्स जो कि दिनांक 15.10.2026 से लगने वाला है, उसके विरोध में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी को संबोधित एक ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को सौंपा। यह ज्ञापन प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर आज संपूर्ण प्रदेश में दिया गया।
इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी महोदय से मिलकर उन्हें भी इस टैक्स से व्यापारियों को होने वाली परेशानियों से अवगत कराया।
इस दौरान संरक्षक जगदीश प्रसाद मल्होत्रा, अशोक जालान, रमन देव सिंह, विनय मित्तल, विकास गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, लक्ष्मण पांडे, उमाशंकर गुप्ता, सिद्धार्थ पांडे, कामेश गुप्ता, प्रदीप डोलिया, सुरेश गुप्ता, बैजनाथ सिंह, रत्नाकर सिंह सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।




