ग्राम प्रहरियों का सम्मान, सुरक्षित उत्तर प्रदेश का संकल्प
श्रावस्ती में भी हुआ कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा हुए शामिल

ग्राम प्रहरियों का सम्मान, सुरक्षित उत्तर प्रदेश का संकल्प
रिपोर्ट मंजीत मिश्रा
श्रावस्ती में भी हुआ कार्यक्रम का आयोजन
मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा हुए शामिल
संवाददाता -मंजीत मिश्र
*श्रावस्ती /भिनगा*-उत्तर प्रदेश के बरेली में 68000 ग्राम प्रहरियों के सम्मान में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। इस अवसर पर ग्राम प्रहरियों के योगदान और उनकी जिम्मेदारियों को रेखांकित किया गया।
ग्राम प्रहरी ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, गांवों में होने वाली गतिविधियों की जानकारी संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाने तथा पुलिस और ग्रामीणों के बीच समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। ग्रामीण स्तर पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भी उनका सहयोग रहता है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रहरियों के कार्यों को सम्मान देने और उनके योगदान को पहचान दिलाने पर जोर दिया गया। इस प्रकार के आयोजन से ग्राम प्रहरियों का मनोबल बढ़ाने तथा उन्हें अपनी जिम्मेदारियों के प्रति प्रोत्साहित करने का संदेश मिलता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम को ग्राम प्रहरियों के सम्मान और उनके योगदान को पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस सम्मान इस सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत सजीव प्रसारण के माध्यम से पुलिस लाइन श्रावस्ती में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा शामिल हुए मुख्य अतिथि के रूप में मिश्रा जी ने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया तथा समारोह को संबोधित करते हुए ग्राम प्रहरियों के समर्पण और सेवा भाव को सुरक्षित एवं उत्तर एवं सशक्त बनाने के लिए कर्तव्य निष्ठ बताया कार्यक्रम के अवसर पर जिला अधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी अपर पुलिस अधीक्षक सीईओ सहित जनपद के पुलिस उच्च अधिकारी गण पुलिस बल जनपद के समस्त ग्राम प्रहरी तथा सम्मानित चरण प्रतिनिधि गण मौजूद रहे.




