उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा रहे मौजूद

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 

 

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा रहे मौजूद

 

 

 

संवाददाता -मंजीत कुमार मिश्र

 

 

 

श्रावस्ती। जनपद श्रावस्ती के कलेक्ट्रेट परिसर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद रहे मौजूद एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा नव दंपतियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर एक सफल जीवन की शुभकामनाएं भी की कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों ने वैवाहिक जीवन में प्रवेश किया। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना तथा सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना उत्तर प्रदेश सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहायता प्रदान की जाती है। योजना के तहत पात्र जोड़ों का विवाह निर्धारित रीति-रिवाजों एवं परंपराओं के अनुसार संपन्न कराया जाता है।

कार्यक्रम में नवविवाहित जोड़ों को सुखद एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी गईं। सामूहिक विवाह जैसे आयोजनों से समाज में आपसी सहयोग, समानता और सामाजिक सद्भाव की भावना को प्रोत्साहन मिलता है।

इस आयोजन से नवविवाहित जोड़ों और उनके परिजनों में खुशी का माहौल रहा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जरूरतमंद परिवारों के लिए सहारा बनने के साथ ही सामाजिक कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम में निवर्तमान जिला अध्यक्ष उदय प्रकाश त्रिपाठी,समाज कल्याण अधिकारी,सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण तथा सम्मानित जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!