सीमा क्षेत्र में पुलिस और SSB का संयुक्त पैदल गश्त
बहराइच भारत-नेपाल सीमा से सटे थाना नवाबगंज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आज संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया।

सीमा क्षेत्र में पुलिस और SSB का संयुक्त पैदल गश्त
बहराइच भारत-नेपाल सीमा से सटे थाना नवाबगंज क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आज संयुक्त गश्त अभियान चलाया गया।
थाना नवाबगंज के अंतर्गत *चौकी संथालिया के प्रभारी SI हेमंत कुमार चौधरी* के नेतृत्व में चौकी पुलिस और *संथालिया SSB* के जवानों ने सीमा क्षेत्र में पैदल गश्त की।
इस दौरान संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा के पिलर, कच्चे रास्ते, जंगल के रास्ते और सीमावर्ती गांवों में सघन चेकिंग की। आने-जाने वाले लोगों से पूछताछ की गई और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई।
चौकी प्रभारी हेमंत कुमार चौधरी ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा अत्यंत संवेदनशील है। तस्करी, अवैध आवागमन और अन्य आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए पुलिस और SSB लगातार संयुक्त अभियान चला रही है। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस या SSB को दें।
संयुक्त गश्त से सीमावर्ती इलाके में लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।




