लखनऊ में 5वें गोमती पुस्तक महोत्सव का भव्य शुभारंभ, सीएम योगी ने कहा – प्राचीन ज्ञान-परंपरा को आधुनिक ज्ञान से जोड़ रहा है पुस्तक महोत्सव
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से शिक्षा मंत्रालय द्वारा देशभर में प्राचीन ज्ञान-परंपरा को आधुनिक ज्ञान से जोड़ने के अभिनव प्रयास के तहत लखनऊ में आज 5वें गोमती पुस्तक महोत्सव का शुभारंभ हुआ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ विश्वविद्यालय के ऐतिहासिक प्रांगण में राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT), उत्तर प्रदेश सरकार और लखनऊ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस नौ दिवसीय महाकुंभ का उद्घाटन किया। यह महोत्सव 12 से 20 सितंबर तक चलेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पुस्तकें हमारी मार्गदर्शक, मित्र और सलाहकार हैं। डिजिटल युग में जब नई पीढ़ी का किताबों से जुड़ाव कम हो रहा है, तब ऐसे आयोजन बच्चों और युवाओं को फिर से पुस्तकों के करीब लाने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। उन्होंने सभी बच्चों एवं युवा साथियों को हृदय से बधाई व शुभकामनाएं दीं।
महोत्सव में इस बार करीब 250 स्टॉल लगाए गए हैं, जिसमें देश के 121 प्रकाशक अपनी हजारों पुस्तकों के साथ शामिल हुए हैं। यहां हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, अवधी समेत कई भारतीय भाषाओं में साहित्य, इतिहास, विज्ञान, संस्कृति और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें एक ही छत के नीचे उपलब्ध हैं। प्रवेश निःशुल्क रखा गया है।
बच्चों के लिए विशेष ‘बाल मंडप’ तैयार किया गया है, जहां कठपुतली नाटक, क्विज, किस्सागोई और ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के साथ संवाद सत्र जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके साथ ही लेखक संवाद, पुस्तक विमोचन, काव्य पाठ और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी महोत्सव का आकर्षण बनी हुई हैं।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ भी वितरित की और इसे आत्मसात करने का आह्वान किया।