उत्तर प्रदेश

. सच्चिदानन्द इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनी गांधी एवं शास्त्री जयंती

स्वच्छता अभियान, हाथ धुलाई और चित्रकला प्रतियोगिता ने बच्चों में भरा उत्साह

. सच्चिदानन्द इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनी गांधी एवं शास्त्री जयंती

स्वच्छता अभियान, हाथ धुलाई और चित्रकला प्रतियोगिता ने बच्चों में भरा उत्साह

 

 

 

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 02 अक्टूबर। तहसील मिहींपुरवा क्षेत्र के सेमरी बाजार स्थित पं. सच्चिदानन्द इंटर कॉलेज में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती हर्षोल्लास एवं विविध कार्यक्रमों के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य राहुल मिश्र ने ध्वजारोहण कर किया। इसके पश्चात छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया। जयंती के अवसर पर विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इसके बाद बच्चों को पंक्तिबद्ध कर साबुन से हाथ धुलवाए गए तथा हाथों की स्वच्छता और नियमित रूप से हाथ धोने के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता बच्चों के आकर्षण का केंद्र रही। छात्र-छात्राओं ने महात्मा गांधी के चरखे, दांडी मार्च, लाल बहादुर शास्त्री की टोपी तथा स्वच्छता एवं राष्ट्रप्रेम से संबंधित आकर्षक चित्र और स्लोगन बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविता एवं भाषण प्रस्तुत कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन एवं आदर्शों को याद किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी मोहम्मद जमील कुरैशी ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का सादा जीवन, त्याग, सत्य, अहिंसा एवं राष्ट्रसेवा का भाव सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। प्रवक्ता प्रेम सागर यादव ने छात्र-छात्राओं को सादा जीवन और उच्च विचार अपनाने के साथ ही अनुशासन एवं ईमानदारी के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य राहुल मिश्र ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि गांधी जी के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना तथा शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को गांधी एवं शास्त्री जयंती की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में राहुल मिश्र, मोहम्मद जमील कुरैशी, प्रेम सागर यादव, नरेंद्र प्रताप, राम प्रकाश, सत्यम धनगर, सुचिता मिश्रा, रोहिणी गुप्ता, मधु वर्मा, सृष्टि, रेशू सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!