Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

– *राष्ट्रीय क्राइम पुलिस थाना द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन

       साइबर क्राइम पुलिस थाना, बहराइच द्वारा आज दिनांक 19-08-2026 को राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश के अनुपालन में तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा के कुशल निर्देशन में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरदा बाबागंज थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

– *राष्ट्रीय क्राइम पुलिस थाना द्वारा साइबर जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन*

साइबर क्राइम पुलिस थाना, बहराइच द्वारा आज दिनांक 19-08-2026 को राष्ट्रीय साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत श्रीमान पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के आदेश के अनुपालन में तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा के कुशल निर्देशन में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरदा बाबागंज थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं उपस्थित लगभग 250-300 लोगों को मोबाइल फोन एवं सोशल मीडिया खातों की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट एवं अन्य महत्वपूर्ण ऑनलाइन खातों में टू-स्टेप वेरिफिकेशन (2FA) सक्रिय करने, मोबाइल फोन में इंस्टॉल महत्वपूर्ण एप्स एवं ऑनलाइन खातों के लिए मजबूत एवं कठिन पासवर्ड का प्रयोग करने तथा पासवर्ड/ओटीपी जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने के संबंध में जागरूक किया गया।

इसके अतिरिक्त मोबाइल फोन पर प्राप्त होने वाले अनजान लिंक, संदिग्ध वेबसाइट, APK फाइल एवं संदिग्ध एप्लिकेशन को डाउनलोड/इंस्टॉल न करने तथा साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों से सतर्क रहने के संबंध में जानकारी दी गई। उपस्थित लोगों को साइबर अपराध से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों एवं उच्चाधिकारीगण द्वारा प्राप्त निर्देशों से भी भली-भांति अवगत कराया गया। साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में पीड़ित को तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल के माध्यम से साइबर अपराध की सूचना देने के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस टीम का

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!