Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

यूपी के गोंडा में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक करीब 200 मीटर तक ट्रक में फंसकर घिसटता चला गया। कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने अपने ट्रक को रोका। फिर चक्के में फंसे बाइक को निकालकर ट्रक को लेकर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह रगड़ गया और सड़क पर ही तड़पते रहे।

यूपी के गोंडा में ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक करीब 200 मीटर तक ट्रक में फंसकर घिसटता चला गया। कुछ दूर जाने के बाद ड्राइवर ने अपने ट्रक को रोका। फिर चक्के में फंसे बाइक को निकालकर ट्रक को लेकर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह रगड़ गया और सड़क पर ही तड़पते रहे।

 

इस दौरान गश्त पर निकले पुलिस की नजर घायलों पर पड़ी तो एम्बुलेंस को बुलाकर उनको मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल को परिजन बेहतर इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। यह पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 22 किमी की दूरी पर वजीरगंज थाना क्षेत्र का है।

हादसे में कृष्ण कुमार पांडेय के शरीर के नीचे का हिस्सा रगड़ गया। वे सड़क पर तड़पते रहे।

चोरी गई बाइक का केस दर्ज करवाने गए थे

 

दरअसल इटियाथोक थाना क्षेत्र के करूआ पारा निवासी कृष्ण कुमार पांडेय (32) अपने बुआ के लड़के निबिहा परसपुर निवासी अजीत तिवारी (33) के साथ अपनी बाइक से सोमवार की सुबह में अयोध्या गए थे। वहां अपनी चोरी गई बाइक का FIR दर्ज कराने गए थे। दोनों रात में 1 बजे घर लौट रहे थे।

 

इसी दौरान अयोध्या-गोंडा मार्ग पर बालेश्वरगंज के रौजा के पास पीछे 16 चक्का ट्रक उनको क्रॉस किया। बाइक सवार ट्रक के पीछले चक्के में फंस गए। ट्रक उनको घिसटते हुए 200 मीटर तक ले गए। राहगीरों की आवाज सुनकर ड्राइवर नीचे उतरा और चक्के से निकालकर फरार हो गया। सड़क पर दोनों घायल तड़पते रहे।

 

गश्त पर निकले प्रभारी निरीक्षक दोनों को तड़पता देखा

 

प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह अपने टीम के साथ रात में गश्त पर निकले तो उनकी नजर घायलों पर पड़ी। उन्होने तुंरत एम्बुलेंस बुलाकर दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने कृष्ण कुमार पांडेय को मृत घोषित कर दिया। जबकि अस्पताल पहुंचे कृष्ण कुमार के बड़े भाई संतोष पांडेय बेहतर इलाज के लिए घायल अजीत तिवारी को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।

 

बेटी और बेटे के सिर से उठा पिता का साया

 

वहीं, बड़े भाई संतोष पांडेय ने बताया कि 5 दिन पहले कृष्ण कुमार अयोध्या सरयू नहाने गया था। इस दौरान उसकी बाइक चोरी हो गई थी। चोरी गई बाइक का FIR दर्ज करवाने कृष्ण कुमार अपने बुआ के लड़के अजीत तिवारी के साथ सोमवार को अयोध्या गया था। मृतक कृष्ण कुमार पांडेय अपने 5 भाइयों में 3 नंबर पर थे। वह खेती-बाड़ी के साथ लकड़ी की ठेकेदारी का काम करके अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। इनके पिता रामयज्ञ पांडेय होमगार्ड थे। कृष्ण कुमार पांडेय की एक बेटी अंशिका (12) और बेटा आर्कश (10) हैं। कृष्ण कुमार की मौत की जानकारी होते ही मां सुमन और पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है

 

वहीं, प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। आरोपी ट्रक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!