Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

तेज आंधी-बारिश से प्रभावित धान की फसल का एसडीएम ने किया निरीक्षण

मिहींपुरवा/बहराइच। तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में धान की फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एसडीएम मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

उजाला हिंद न्यूज़ चैनल

जिला क्राइम ब्यूरो बहराइच.. समीर खा

तेज आंधी-बारिश से प्रभावित धान की फसल का एसडीएम ने किया निरीक्षण

मिहींपुरवा/बहराइच। तेज आंधी और बारिश के कारण क्षेत्र में धान की फसल को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए एसडीएम मिहींपुरवा मोनालिसा जौहरी ने प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने खेतों में पहुंचकर बारिश और तेज हवाओं से बरबाद हुई धान की फसल का जायजा लिया तथा किसानों से फसल के नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को फसल क्षति का आकलन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

किसानों को उम्मीद है कि प्रशासन द्वारा फसल नुकसान का उचित आकलन कर शासन स्तर से उन्हें राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!