Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

महिला पत्रकारों से कथित मारपीट व अभद्रता पर पत्रकार सुरक्षा परिषद ने जताया रोष

दिल्ली के साकेत थाने में महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ हुई कथित मारपीट एवं अभद्रता का मामला अब बहराइच तक पहुंच गया है। घटना के सामने आने के बाद राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) ने कड़ी निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।

महिला पत्रकारों से कथित मारपीट व अभद्रता पर पत्रकार सुरक्षा परिषद ने जताया रोष

बहराइच | रीता पाल उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच

दिल्ली के साकेत थाने में महिला पत्रकार शाहीन खान और नफीसा खान के साथ हुई कथित मारपीट एवं अभद्रता का मामला अब बहराइच तक पहुंच गया है। घटना के सामने आने के बाद राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) ने कड़ी निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया है।

परिषद ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिषद का कहना है कि पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है।

परिषद ने बयान जारी कर कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ हैं और उनके साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पीड़ित महिला पत्रकारों को न्याय दिलाने के लिए परिषद हर स्तर पर आवाज उठाएगी।

बैठक में ये रहे मौजूद

इस दौरान आयोजित बैठक में जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश बहराइच, प्रदेश सचिव अनूप कुमार, जिला प्रभारी राजेश कुमार पांडे, जिला सचिव गुलशन अवस्थी, जिला महासचिव रोहित कुमार, मंडल सचिव राजेश वर्मा, जिला संगठन महामंत्री भीमचंद्र मौर्य, रौनक अवस्थी, सूरज कश्यप, महिला विंग उपाध्यक्ष रीता पाल, जिला उपाध्यक्ष धनीराम यादव, अंकित पांडे, शास्त्र तिवारी, छोटेलाल वर्मा, आदित्य तिवारी, जिला उपाध्यक्ष रुद्र नारायण तिवारी, जिला महासचिव मनोज कुमार पाल, उमाशंकर गुप्ता सहित तमाम पत्रकार साथी मौजूद रहे।

अंत में परिषद पदाधिकारियों ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!