विधिक जागरूकता शिविर में कानूनों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
भिनगा, 7 सितंबर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में तथा प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती अमित प्रजापति के निर्देशन में सोमवार को डीपीआरसी, भिनगा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

विधिक जागरूकता शिविर में कानूनों और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
श्रावस्ती ब्यूरो प्रिय व्रत मिश्रा उजाला हिंद न्यूज़ चैनल
भिनगा, 7 सितंबर। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के आदेशों के अनुपालन में तथा प्रभारी जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती अमित प्रजापति के निर्देशन में सोमवार को डीपीआरसी, भिनगा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती अनुप्रिया ने की।शिविर में सचिव श्रीमती अनुप्रिया ने सामान्य विधिक जागरूकता के साथ ही निःशुल्क विधिक सहायता, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, मध्यस्थता अभियान-3.0, महिला एवं बाल संरक्षण तथा पॉक्सो एक्ट-2012 के प्रावधानों और उनके कानूनी परिणामों के बारे में जानकारी दी। इसके अलावा महिलाओं को समान वेतन, लैंगिक समानता, महिला कल्याण, एसिड अटैक, घरेलू हिंसा से संरक्षण तथा नशीली दवाओं के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न सामाजिक कल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी लोगों को दी गई।वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पैनल लॉयर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रावस्ती अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्ग के पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। पात्र व्यक्ति को निःशुल्क अधिवक्ता की सुविधा भी प्रदान की जाती है।इस अवसर पर डीपीआरसी के सीनियर फैकल्टी बृजेश कुमार पाण्डेय, डिप्टी चीफ एलएडीसी जेपी त्रिपाठी, पीएलवी माला शर्मा, ज्योति गुप्ता, किरन चौरसिया तथा समाजसेवी इन्दु गौतम मौजूद रहे।




