जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
बहराइच, 07 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार को जनता दर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं

जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
बहराइच, 07 सितंबर। पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने सोमवार को जनता दर्शन के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक फरियादी की बात गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों एवं प्रार्थना पत्रों के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शीघ्र, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण जांच कराते हुए शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जनता दर्शन के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी भी मौजूद रहे।




