शहीद नमन यात्रा में सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बहराइच ब्यूरो | 08 अगस्त अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, बहराइच के तत्वावधान में शनिवार को विकासखंड नवाबगंज (बाबागंज) कार्यालय परिसर स्थित सेनानी शिला स्तंभ पर शहीद नमन यात्रा का आयोजन

शहीद नमन यात्रा में सेनानी उत्तराधिकारियों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बहराइच ब्यूरो | 08 अगस्त अखिल भारतीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन, बहराइच के तत्वावधान में शनिवार को विकासखंड नवाबगंज (बाबागंज) कार्यालय परिसर स्थित सेनानी शिला स्तंभ पर शहीद नमन यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित कर सेनानी परिवारों ने उन्हें शत-शत नमन किया। कार्यक्रम में वंदे मातरम् का सामूहिक गायन भी हुआ। इसके बाद ब्लॉक सभागार में बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रामदीन गौतम ने की। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रमेश कुमार मिश्रा, विशिष्ट अतिथि विशेष कार्य अधिकारी भानु प्रताप त्रिवेदी, कामरान सिद्दीकी, शहर अध्यक्ष अजय सिंह, संगठन मंत्री बहराइच एवं पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. एएम सिद्दीकी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन बद्री सिंह ने किया। वक्ताओं ने अगस्त क्रांति के ऐतिहासिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद किया तथा देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर रामसूरत यादव, रामसागर आर्य, विश्वनाथ प्रसाद आर्य, सत्यदेव साहू, सुखराम साहू, चंद्र प्रकाश, राजबहादुर, शमशेर बहादुर श्रीवास्तव, राज्जबली, राजेश गौतम, राजेश कुमार कौलिक, राजेंद्र प्रसाद आर्य, अजमत अली, संदीप कुमार गौतम, ओमप्रकाश, भवानीदीन सहित बड़ी संख्या में सेनानी परिवारों के सदस्य मौजूद रहे। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।




