उत्तर प्रदेश

मोतीपुर पुलिस की पहल से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 40 हजार रुपए

मिहींपुरवा बहराइच 09 अक्टूबर। साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर अपनी रकम गंवाने वाले एक व्यक्ति को मोतीपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने राहत दिलाई है।

मोतीपुर पुलिस की पहल से साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 40 हजार रुपए

 

मिहींपुरवा बहराइच 09 अक्टूबर। साइबर अपराधियों के जाल में फंसकर अपनी रकम गंवाने वाले एक व्यक्ति को मोतीपुर थाना पुलिस की साइबर टीम ने राहत दिलाई है।

 

पुलिस के प्रयास से पीड़ित के बैंक खाते में ठगी के 40 हजार रुपये वापस करा दिए गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम के प्रति आभार जताया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित ने 25 अगस्त 2025 को अपने बैंक खाते से साइबर ठगी के जरिए धनराशि निकाले जाने की शिकायत थाना मोतीपुर में की थी। इसके साथ ही साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी शिकायत दर्ज कराई गई थी। मामले की जानकारी मिलने पर मोतीपुर थाने की साइबर हेल्पडेस्क टीम ने कार्रवाई शुरू करते हुए संबंधित बैंक से संपर्क स्थापित किया और ठगी गई रकम को वापस कराने के लिए आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। पुलिस के लगातार प्रयासों के बाद 3 अक्टूबर 2026 को पीड़ित के खाते में पूरी 40 हजार रुपये की धनराशि वापस करा दी गई। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, साइबर क्राइम के नोडल अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक नारायण दत्त मिश्रा और क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित कुमार सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर ब्रह्मा गौड़ के नेतृत्व में साइबर टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। टीम में साइबर हेल्पडेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप यादव, आरक्षी मुकेश, आरक्षी आदित्य यादव और आरक्षी रोहित यादव शामिल रहे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देर किए हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के साथ बैंक खाते की जानकारी, ओटीपी और पासवर्ड साझा न करें। समय रहते शिकायत करने से ठगी गई धनराशि वापस मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!