Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बिजली व्यवस्था के खिलाफ मोतीपुर बैरियर से तहसील तक निकला विशाल धरना-प्रदर्शन

 मिहींपुरवा बहराइच चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर शनिवार को बलहा क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया।

बिजली व्यवस्था के खिलाफ मोतीपुर बैरियर से तहसील तक निकला विशाल धरना-प्रदर्शन

 

 

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर शनिवार को बलहा क्षेत्र के युवाओं और ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। बिजली आपूर्ति में सुधार की मांग को लेकर मोतीपुर बैरियर से मिहींपुरवा तहसील तक शांतिपूर्ण ढंग से धरना-प्रदर्शन एवं विरोध मार्च किया गया। प्रदर्शन का आयोजन यूथ इंकलाब के अध्यक्ष श्रेयांश मौर्य, प्रेम मल्होत्रा, नीतीश मौर्य समेत बलहा क्षेत्र के युवाओं द्वारा किया गया। प्रदर्शन में बलहा विधानसभा क्षेत्र के दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में लोग, किसान, युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली और लगातार हो रही विद्युत कटौती को लेकर जमकर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। बार-बार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से आम लोगों के साथ किसान, व्यापारी और छात्र भी परेशान हैं। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लंबे समय से बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। यूथ इंकलाब के अध्यक्ष श्रेयांश मौर्य ने कहा कि यह आंदोलन जनता की मूलभूत समस्या को लेकर है और फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि बिजली व्यवस्था में जल्द सुधार नहीं किया गया और जनता की मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि बलहा की जनता बिजली की समस्या से लंबे समय से जूझ रही है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में बड़ा जनआंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में सपा नेत्री ललिता हरेंद्र पासवान, यूथ इंकलाब की टीम से श्रेयांश, यशस्वी, रौनक, नीतीश, प्रेम मल्होत्रा, प्रेम सागर यादव और किरण गौतम सहित किसान यूनियन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इसके अलावा चंद्रमा यादव, अनूप मौर्य, प्रेम कुमार, सत्य प्रकाश, प्रेम सागर समेत कई कार्यकर्ता वाहनों और ट्रैक्टरों के साथ आंदोलन में पहुंचे। मोतीपुर बैरियर से मिहींपुरवा तहसील तक निकले प्रदर्शन में बलहा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आए लोगों की मौजूदगी रही। प्रदर्शनकारियों ने बिजली आपूर्ति में सुधार, नियमित विद्युत व्यवस्था और ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग उठाई। इस दौरान प्रदर्शन शांतिपूर्वक चलता रहा। आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी दिनों में आंदोलन को और बड़ा स्वरूप दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!