Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे

जनता दर्शन में एसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

 

बहराइच ब्यूरो 29 अगस्त।

पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने शनिवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याएं एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी-अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित प्रकरणों की जानकारी ली तथा शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता से प्राप्त शिकायतों की निष्पक्षता एवं प्राथमिकता के आधार पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। श्री विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े, इसके लिए संबंधित अधिकारी शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करें और जांच के दौरान दोनों पक्षों को सुनते हुए तथ्यों के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। जनता दर्शन के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को भेजते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामलों में शीघ्र कार्रवाई करने तथा की गई कार्रवाई से संबंधित शिकायतकर्ताओं को अवगत कराने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!