155 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 28 अगस्त। मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 155 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया

155 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
बहराइच ब्यूरो 28 अगस्त।
मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रुपईडीहा पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम ने 155 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से एक मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा श्री त्रिभांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रुपईडीहा श्री हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 अगस्त 2026 की रात करीब 8:55 बजे पुलिस एवं एसएसबी की संयुक्त टीम ने पिलर संख्या 651/11 के पास से अभियुक्त जावेद खां पुत्र महमूद खां, उम्र करीब 36 वर्ष, निवासी सुभानपुरवा टेपरा, थाना रामगांव, जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 155 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना रुपईडीहा में मुकदमा अपराध संख्या 230/2026, धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय बहराइच के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए रवाना किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के पास से 155 ग्राम नाजायज स्मैक, एक मोबाइल फोन ओप्पो तथा एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।




