मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
बहराइच ब्यूरो 28 अगस्त। “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को जनपद बहराइच के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया।

मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक
बहराइच ब्यूरो 28 अगस्त। “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के द्वितीय चरण के तहत शुक्रवार को जनपद बहराइच के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा जागरूकता अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक श्री विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में महिला पुलिस कर्मियों ने प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीमों ने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम किसान सम्मान निधि, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन (सुमन), महिला शक्ति केंद्र तथा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। महिलाओं एवं बालिकाओं को आपात स्थिति में तत्काल सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी गई। इस दौरान वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 तथा साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में पंपलेट वितरित कर जागरूक किया गया। मिशन शक्ति टीमों ने मोबाइल में इमरजेंसी कॉल एवं पैनिक बटन के प्रयोग का डेमो भी देकर महिलाओं को विषम परिस्थितियों में तत्काल पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। पुलिस ने महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न होने पर बिना झिझक संबंधित हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने से संपर्क करने की अपील की।




