जंगल गुलहरिया, सम्पतपुरवा, रामपुर रेतिया, धर्मपुर रेतिया, धनियाबेली और सुजौली क्षेत्र बोल बम के नारों से हो गया शिवमय
मिहींपुरवा बहराइच शिव कांवड़ समिति, जंगल गुलहरिया के नेतृत्व में धर्मपुर रेतिया स्थित सरयू तट से लगभग2000 शिवभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर बुढ़ेश्वरनाथ धाम के लिए पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की।

जंगल गुलहरिया, सम्पतपुरवा, रामपुर रेतिया, धर्मपुर रेतिया, धनियाबेली और सुजौली क्षेत्र बोल बम के नारों से हो गया शिवमय
मिहींपुरवा बहराइच
शिव कांवड़ समिति, जंगल गुलहरिया के नेतृत्व में धर्मपुर रेतिया स्थित सरयू तट से लगभग2000 शिवभक्तों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवित्र जल भरकर बुढ़ेश्वरनाथ धाम के लिए पैदल कांवड़ यात्रा शुरू की। यात्रा के दौरान ‘बोल बम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। कांवड़ समिति के अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार निषाद, डॉ. सत्या निषाद, दीपक पासवान सहित बड़ी संख्या में सामाजिक व धार्मिक कार्यकर्ता कांवड़ियों की सेवा में जुटे रहे। सुजौली में सुधीर कुमार शुक्ला, मोनू श्रीवास्तव, मिथलेश कुमार, आनंद कुमार, कृष्णा पांडेय, नीरज, आकाश, सुशील कुमार जायसवाल, रमेश पोरवाल, विशाल पोरवाल व श्यामकरन चौहान सहित अन्य शिवभक्तों ने कांवड़ियों का स्वागत कर जलपान की व्यवस्था की। इस यात्रा में लगभग2000 कांवड़िए शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था सुजौली थाना अध्यक्ष रामगोविंद वर्मा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक चंदन यादव, उपनिरीक्षक सुमित कुमार, हेड कांस्टेबल अमित गुप्ता सहित पुलिस बल पूरी यात्रा के दौरान मुस्तैद रहा। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिव कुमार निषाद ने बताया कि कांवड़ियों के भोजन व विश्राम की व्यवस्था उर्रा स्थित माता कारीकोट मंदिर में की गई है। श्रद्धालु जत्था पैदल यात्रा कर बुढ़ेश्वरनाथ धाम पहुँचेगा और सोमवार को भगवान शिव का भव्य जलाभिषेक किया जाएगा।




