Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

बहराइच/श्रावस्ती के तत्वावधान में अगस्त क्रांति के अवसर पर संचालित शहीद नमन-वंदन यात्रा हरिहरपुररानी एवं जमुनहा विकास क्षेत्र पहुंची

स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

 

 

बहराइच 09 अगस्त। अखिल भारतीय स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन की जिला इकाई

 

बहराइच/श्रावस्ती के तत्वावधान में अगस्त क्रांति के अवसर पर संचालित शहीद नमन-वंदन यात्रा हरिहरपुररानी एवं जमुनहा विकास क्षेत्र पहुंची। इस दौरान खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शिला स्मारक पर संगठन के प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में स्वतंत्रता सेनानियों, वीरांगनाओं एवं क्रांतिकारी शहीदों को माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। माल्यार्पण के पश्चात आयोजित विचार गोष्ठी की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष ने की, जबकि हरिहरपुररानी एवं जमुनहा के खंड विकास अधिकारियों की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रदेश कार्यवाहक महामंत्री रमेश कुमार मिश्र ने कहा कि 8 और 9 अगस्त 1942 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने “करो या मरो” तथा “अंग्रेजों भारत छोड़ो” का आह्वान कर देश में एक क्रांतिकारी आंदोलन की शुरुआत की थी। इसके बाद पूरा देश अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध आंदोलन में शामिल हो गया और लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी गिरफ्तारियां दीं। उन्होंने कहा कि इसी आंदोलन की स्मृति में संगठन द्वारा प्रतिवर्ष अपने आत्मीय पूर्वजों स्वतंत्रता सेनानियों, वीरांगनाओं एवं क्रांतिकारी शहीदों को वास्तविक सम्मान देने तथा उनके उत्तराधिकारियों के अस्तित्व की रक्षा के उद्देश्य से नमन-वंदन यात्रा आयोजित की जाती है। श्री मिश्र ने कहा कि 9 अगस्त 1925 को क्रांतिकारियों द्वारा लखनऊ के निकट काकोरी ट्रेन कांड को अंजाम देकर अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी गई थी। संगठन की जिला इकाई श्रावस्ती के अध्यक्ष यदुनाथ प्रसाद यादव ने जमुनहा खंड विकास अधिकारी कार्यालय परिसर में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी शिला स्तंभ की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके पुनरोद्धार के लिए अधिकारियों से वार्ता की गई है। अधिकारियों ने शिला स्तंभ के पुनरोद्धार के लिए प्रतिबद्धता जताई है और शीघ्र ही कार्य शुरू होने की उम्मीद है। कार्यक्रम को विशेष कार्याधिकारी संगठन बहराइच/श्रावस्ती भानु प्रताप द्विवेदी एडवोकेट, संगठन के बहराइच उपाध्यक्ष रामदीन गौतम, ब्लॉक अध्यक्ष संतोष तिवारी, सभा संचालक देवतादीन भारती, रवीन्द्र कुमार सिंह, राजू मिश्र उर्फ मुन्ना भैया, श्यामलाल गौतम, रक्षा राम यादव, सूरज सिंह एवं रामनरेश मौर्य ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर जगराम, रंगयी यादव, रामभुलावन मिश्र, रामकुमार पटेल, ननकऊ सोनी, राजेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!