Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

नवाबगंज, बहराइच। जनपद बहराइच के नवाबगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुलरिया में विश्वकर्मा पूजा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

बहराइच में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा पूजा

नवाबगंज, बहराइच। जनपद बहराइच के नवाबगंज विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुलरिया में विश्वकर्मा पूजा का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

ग्राम निवासी धनीराम यादव के आवास पर भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा को फूल-मालाओं से सजाया गया और हवन-पूजन किया गया। पूजा के बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

धनीराम यादव ने बताया कि भगवान विश्वकर्मा को सृष्टि का प्रथम शिल्पकार और औजारों का देवता माना जाता है। हर वर्ष 17 सितंबर को उनकी जयंती श्रद्धा और विश्वास के साथ मनाई जाती है।

इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ ग्राम के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सुख-समृद्धि और तरक्की की कामना की। पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!