Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

           आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा आज शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया

 

रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

 

आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा आज शहर के प्रमुख एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महोदय द्वारा बस स्टेशन से पीपल तिराहा, घंटाघर होते हुए छावनी बाजार तक पैदल भ्रमण कर प्रमुख बाजारों, मार्गों एवं भीड़भाड़ वाले स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने, प्रभावी पुलिस गश्त एवं यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए।

भ्रमण के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आमजन एवं व्यापारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली गयी तथा उन्हें सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का भरोसा दिलाया गया। जनपद बहराइच पुलिस द्वारा रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सहित व्यापक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।

 

*पैदल भ्रमण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री दुर्गा प्रसाद तिवारी, क्षेत्राधिकारी नगर श्री नारायण दत्त मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात श्री राज सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर एवं थानाध्यक्ष दरगाह शरीफ पुलिस बल मौजूद रहा।*

 

*मीडिया सेल, बहराइच*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!