Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

*जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की, 1 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान*

*जिलाधिकारी ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की, 1 से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान*

 

*संवाददाता अहमद हुसैन की रिपोर्ट*उजाला हिन्द समाचार

 

श्रावस्ती जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जुलाई माह में संचालित होने वाले विशेष अभियान की कार्ययोजना, माइक्रो प्लानिंग, प्रशिक्षण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने बताया कि 1 से 31 जुलाई 2026 तक विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा 11 से 31 जुलाई 2026 तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संयुक्त रूप से घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करेंगी। साथ ही बुखार, इन्फ्लुएंजा लाइक इलनेस (आईएलआई), क्षय रोग, कुष्ठ रोग, फाइलेरिया एवं कालाजार जैसे रोगों के संभावित मरीजों की पहचान कर उनका विवरण ई-कवच पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अभियान के दौरान गांवों और शहरों में विशेष साफ-सफाई, एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग तथा जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मच्छरों से बचाव के लिए घरों में जाली लगाने, मच्छरदानी का उपयोग करने तथा जलभराव रोकने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाए।

मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया गया कि सभी प्रभारी चिकित्साधिकारी, एएनएम, आशा कार्यकर्ताओं, ग्राम प्रधानों एवं विद्यालयों के नामित शिक्षकों का प्रशिक्षण एवं संवेदनशीलता कार्यक्रम आयोजित किया जाए, ताकि अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

बै�

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!