बहराइच: शादी के 2 दिन बाद परिवार को नशीली दवा देकर दुल्हन जेवर-नगदी लेकर फरार, पति ने थाने में की शिकायत
बहराइच। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन के घर से जेवर और नगदी लेकर फरार

बहराइच: शादी के 2 दिन बाद परिवार को नशीली दवा देकर दुल्हन जेवर-नगदी लेकर फरार, पति ने थाने में की शिकायत
**उजाला हिन्द समाचार से सह संपादक रविन्द्र कुमार कि रिपोर्ट**
बहराइच। जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र में शादी के दो दिन बाद ही दुल्हन के घर से जेवर और नगदी लेकर फरार होने का मामला सामने आया है।पीड़ित जीवन लाल यादव ने बताया कि उनकी शादी 19 जुलाई को राजेश यादव जो मेरे दूर के रिश्तेदर के द्वारा मारी माता मंदिर में कराई गई थी। शादी के दो दिन बाद ही पत्नी घर से जेवर और नगदी लेकर फरार हो गई। पीड़ित का आरोप है कि पत्नी ने उसे व पुरे परिवार को नींद की दवा खिलाकर यह वारदात की। जीवन लाल ने बताया कि शादी में कुल 1 लाख रुपये खर्च हुए। इसमें 65 हजार रुपये नकद और 35 हजार रुपये ऑनलाइन दिए गए थे।
काफी तलाश के बाद भी पत्नी का पता न चलने पर जीवन लाल ने थाना समाधान दिवस में शिकायत दी। साथ ही तहसीलदार और थाना प्रभारी को भी प्रार्थना पत्र सौंपा। वअधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।पुलिस आगे की जांच में जुटी है।




