वर्षों से बदहाल खड़ंजा सड़क, राहगीरों को हो रही भारी परेशानी
बहराइच। विकास खंड चितौरा के ग्राम नसुतिया प्रधान पुरवा में स्थित खड़ंजा सड़क कई वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़ी हुई है। सड़क दोनों ओर से धंस चुकी है, जबकि बीच का हिस्सा उभरा हुआ है। इसके अलावा सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आवागमन करने वाले लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पैदल, साइकिल, बाइक और अन्य वाहनों से आवागमन करते हैं। सड़क की खराब स्थिति के कारण हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। कई वर्षों से सड़क की मरम्मत न होने के कारण स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि सड़क का जल्द से जल्द निरीक्षण कराकर मरम्मत या पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके।
रिपोर्ट आदित्य तिवारी