Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बहराइच: हरिजन बस्ती की जमीन पर कब्जे और गंदगी का आरोप, सीएम को सौंपा शिकायती पत्र

बहराइच | थाना रिसिया  क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में हरिजन बस्ती और खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने का आरोप लगा है। इस संबंध में गांव के मनोज कुमार ने 29.08.2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

बहराइच: हरिजन बस्ती की जमीन पर कब्जे और गंदगी का आरोप, सीएम को सौंपा शिकायती पत्र

रिपोर्ट उमाशंकर गुप्ता उजाला हिंद न्यूज़ चैनल रिसिया

बहराइच | थाना रिसिया  क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में हरिजन बस्ती और खलिहान की जमीन पर अतिक्रमण और गंदगी फैलाने का आरोप लगा है। इस संबंध में गांव के मनोज कुमार ने 29.08.2026 को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

पत्र में मनोज कुमार पुत्र हजारी लाल, निवासी हरिजन बस्ती आलागंज जगदीशपुर ने बताया कि गांव के 5 लोग — मोहम्मद हमीद, बरकत, सज्जन, सुयेब और ननकू खा— हरिजन बस्ती और खलिहान की सरकारी जमीन पर कूड़ा-कचरा और बरसाती पानी डाल रहे हैं। आरोप है कि उन्होंने जमीन पर अपना-अपना कूड़ा लगाकर पूरी आबादी की जमीन दबा दी है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, जब इस बात का विरोध किया गया तो आरोपियों द्वारा गाली-गलौज, जातिसूचक शब्दों का प्रयोग और जान से मारने की धमकी दी गई। मनोज का कहना है कि इस वजह से गांव में बीमारी फैलने का डर है और ग्रामवासी परेशान हैं।

पत्र में यह भी लिखा गया है कि मामले की शिकायत स्थानीय अधिकारियों से पहले भी की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

मनोज कुमार ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि हरिजन आबादी और खलिहान की जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए और आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कराई जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो कोई बड़ी घटना हो सकती है।

फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर इस शिकायत पर क्या कार्रवाई हुई है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!