Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

फसल क्षति का जायजा लेने खेतों के बीच पहुंची तहसील प्रशासन की टीम

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 27 सितंबर। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। संभावित आपदा, जलभराव एवं फसल क्षति की स्थिति को देखते हुए उप जिलाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

फसल क्षति का जायजा लेने खेतों के बीच पहुंची तहसील प्रशासन की टीम

 

 

मिहींपुरवा बहराइच ब्यूरो 27 सितंबर। जनपद में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। संभावित आपदा, जलभराव एवं फसल क्षति की स्थिति को देखते हुए उप जिलाधिकारी लगातार क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। तहसील मिहींपुरवा में उप जिलाधिकारी मोनालिसा जौहरी ने बारिश के बीच ग्राम गायघाट, रायबोझा, पुरैना भवानी भक्श, सर्रामुंद्री और कुड़वा पहुंचकर खेत-खेत जाकर भारी बारिश से प्रभावित फसलों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बातचीत कर बारिश से हुए नुकसान की जानकारी ली तथा खेतों में पहुंचकर फसलों की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान ग्राम प्रधानों एवं पंचायत सहायकों से भी प्रभावित क्षेत्रों और फसल नुकसान के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। एसडीएम ने साथ मौजूद तहसीलदार एवं क्षेत्रीय लेखपालों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रभावित खेत का मौके पर निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति के आधार पर फसल क्षति का निष्पक्ष एवं पारदर्शी आकलन किया जाए, जिससे प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा सके। लगातार बारिश के बीच एसडीएम की सक्रियता केवल फसल क्षति के आकलन तक सीमित नहीं रही। उन्होंने संभावित जलभराव, तेज बारिश तथा अन्य आपदा संबंधी परिस्थितियों को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को लगातार सतर्क रहने और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए, ताकि किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल राहत एवं बचाव कार्य सुनिश्चित किया जा सके। इसी क्रम में जनपद की अन्य तहसीलों बहराइच सदर, महसी, नानपारा, पयागपुर एवं कैसरगंज में भी जिला प्रशासन की टीमें खेतों में पहुंचकर बारिश से हुई फसल क्षति का जायजा ले रही हैं। संबंधित उप जिलाधिकारियों के नेतृत्व में तहसीलदार, नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक एवं क्षेत्रीय लेखपाल अपने-अपने क्षेत्रों में सौंपे गए दायित्वों का पूरी मुस्तैदी से निर्वहन कर रहे हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है, ताकि फसल क्षति का समय से आकलन कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!