Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

बच्चों की जिद और मां का प्यार,सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत मिसाल

बहराइच इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाली तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जो समाज में आपसी भाईचारे और मां के असीम प्यार की एक अनूठी कहानी बयां करती है,तस्वीर में एक मुस्लिम समुदाय कि महिला (बुर्का) हिजाब पहने हुए अपने मासूम बच्चे का हाथ पकड़कर सड़क पर भगवान श्रीकृष्ण का बाल रूप धारण करवाकर चलती नजर आ रही है

बच्चों की जिद और मां का प्यार,सांप्रदायिक सौहार्द की खूबसूरत मिसाल

रिपोर्ट नसीब अली उजाला हिंद न्यूज़ चैनल बहराइच

बहराइच इंटरनेट और सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाली तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जो समाज में आपसी भाईचारे और मां के असीम प्यार की एक अनूठी कहानी बयां करती है,तस्वीर में एक मुस्लिम समुदाय कि महिला (बुर्का) हिजाब पहने हुए अपने मासूम बच्चे का हाथ पकड़कर सड़क पर भगवान श्रीकृष्ण का बाल रूप धारण करवाकर चलती नजर आ रही है। विशेष बात यह है कि उसका छोटा बेटा भगवान श्रीकृष्ण की पोशाक, *(बाल रूप)* में सजा हुआ है। बच्चे ने सिर पर मुकुट, हाथों में बांसुरी और पीले रंग की धोती पहने हुए है।यह दृश्य साफ तौर पर दर्शाता है कि मां का प्यार और बच्चे की मासूम जिद किसी भी धार्मिक दीवार या रूढ़ वादिता से बहुत ऊपर है। सोशल मीडिया पर लोग इस तस्वीर की खूब सराहना कर रहे हैं और इसे देश की गंगा-जमुनी तहजीब और सांप्रदायिक सौहार्द का एक बेहतरीन उदाहरण मान रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि यह तस्वीर उन लोगों को कड़ा संदेश देती है जो धर्म के नाम पर समाज को बांटने की कोशिश करते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!