Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

नहर में उतराता मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप

बहराइच ब्यूरो  05 सितंबर। पयागपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को इकौना-पयागपुर मार्ग स्थित त्रिमुहानी पुल के पास नहर में एक अज्ञात अधेड़ का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

नहर में उतराता मिला अधेड़ का शव, मचा हड़कंप

 

 

बहराइच ब्यूरो

05 सितंबर।

पयागपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को इकौना-पयागपुर मार्ग स्थित त्रिमुहानी पुल के पास नहर में एक अज्ञात अधेड़ का शव उतराता मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। नहर में शव दिखाई देने पर आसपास मौजूद ग्रामीणों में हलचल मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की सूचना थाना पयागपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। मृतक की उम्र करीब 50 वर्ष बताई जा रही है। समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!