नवाबगंज सीमा क्षेत्र चौकी संथालिया के भगहर में वारावफात बड़े धूमधाम से मनाई गई, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रखा अलर्ट
बहराइच नवाबगंज क्षेत्र के भगहर सागरगाव सिरसिया जमदान होलिया में बुधवार को वारावफात का जश्न बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया।

नवाबगंज सीमा क्षेत्र चौकी संथालिया के भगहर में वारावफात बड़े धूमधाम से मनाई गई, पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रखा अलर्ट
बहराइच नवाबगंज क्षेत्र के भगहर सागरगाव सिरसिया जमदान होलिया में बुधवार को वारावफात का जश्न बड़े ही श्रद्धा और धूमधाम के साथ मनाया गया। दूर-दूर से आए जायरीनों ने मजलिस, फातिहा और दुआ में शिरकत की। माहौल पूरी तरह ईमान और अकीदत से सराबोर नजर आया।
– सुबह से ही भगहर सागरगाव जमदान परिसर में कुरानख्वानी और नात शरीफ का दौर शुरू हुआ
उलमा ने वफात के महत्व और पैगाम-ए-इंसानियत पर रोशनी डाली
लंगर और तबर्रुक का भी आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया
रात में चादरपोशी और महफिल-ए-मिलाद के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ
पुलिस प्रशासन अलर्ट
भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए चौकी संथालिया पुलिस ने पहले से ही पुख्ता इंतजाम किए थे।
थाना प्रभारी नवाबगंज के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस बल, और महिला पुलिस तैनात की गई
नवाबगंज थाना प्रभारी ने बताया कि “त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो, इसके लिए हर पॉइंट पर पुलिस मौजूद थी। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।”
स्थानीय लोगों ने प्रशासन के इंतजामों की सराहना की और कहा कि हर साल की तरह इस बार भी वारावफात भाईचारे और अमन के साथ मनाई गई




