Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

पीडीएस दुकान के चुनाव की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का प्रदर्शन तहसील समाधान दिवस में एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र, दुकान दूर होने से राशन लेने में परेशानी का आरोप

बहराइच ब्यूरो  05 सितंबर ग्राम पंचायत फरदा सुमेरपुर में पीडीएस दुकान के विलय के बाद नई उचित दर की दुकान के चयन की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण तहसील समाधान दिवस पहुंचे।

पीडीएस दुकान के चुनाव की मांग को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों का प्रदर्शन तहसील समाधान दिवस में एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र, दुकान दूर होने से राशन लेने में परेशानी का आरोप

 

 

बहराइच ब्यूरो

05 सितंबर

ग्राम पंचायत फरदा सुमेरपुर में पीडीएस दुकान के विलय के बाद नई उचित दर की दुकान के चयन की मांग को लेकर शनिवार को सैकड़ों ग्रामीण तहसील समाधान दिवस पहुंचे। महिला-पुरुषों ने प्रदर्शन करते हुए उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपा और गांव में अलग पीडीएस दुकान के चयन की प्रक्रिया नियमानुसार शुरू कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में जिस दुकान से राशन वितरण किया जा रहा है, वह गांव के कई उपभोक्ताओं के लिए काफी दूर है। इसके चलते राशन लेने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और अन्य जरूरतमंद उपभोक्ताओं को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के मुताबिक ग्राम पंचायत फरदा सुमेरपुर में पहले दो पीडीएस दुकानें संचालित थीं। आदिलपुर निवासी कोटेदार प्यारे पुत्र जोगी की 23 दिसंबर को मृत्यु हो गई थी। इसके बाद राशन वितरण व्यवस्था को बनाए रखने के लिए उनके नाम से संचालित उचित दर की दुकान को गांव में संचालित दूसरी पीडीएस दुकान से संबद्ध कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि दुकान के विलय के बाद उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए काफी दूरी तय करनी पड़ रही है। उन्होंने ग्राम पंचायत की आबादी और राशन कार्डधारकों की संख्या को देखते हुए अलग उचित दर की दुकान का चयन कराने की मांग की है। समाधान दिवस में उठाया मुद्दा

शनिवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण तहसील समाधान दिवस में पहुंचे और अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्या रखी। ग्रामीणों ने पीडीएस दुकान की दूरी और उपभोक्ताओं को हो रही असुविधा का स्थलीय परीक्षण कराने तथा नियमानुसार नई दुकान के चयन की प्रक्रिया शुरू कराने की मांग की। पूर्ति निरीक्षक को जांच के निर्देश

ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्ति निरीक्षक पयागपुर महेश कुमार को जांच के निर्देश दिए। उन्हें वर्तमान दुकान की व्यवस्था, उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी, दुकान की दूरी समेत अन्य संबंधित बिंदुओं की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। प्रदर्शन के दौरान रामनाथ यादव, रामलली, राजेंद्र, पप्पू, रानू, अनिल, सुरेश कुमार, रामवती, रीता, लक्ष्मी, संध्या मौर्य, कंचन, सावित्री, सुशीला समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!