स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दयानंद शिशु प्रकाश मंदिर नानपारा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा*
नानपारा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज दयानंद शिशु प्रकाश मंदिर, नानपारा की प्रधानाचार्या रेनू शर्मा जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यालय के भैया-बहनों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम का संदेश दिया।

*स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में दयानंद शिशु प्रकाश मंदिर नानपारा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा*
नानपारा। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आज दयानंद शिशु प्रकाश मंदिर, नानपारा की प्रधानाचार्या रेनू शर्मा जी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में विद्यालय के भैया-बहनों ने बड़ी संख्या में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए राष्ट्रभक्ति एवं देशप्रेम का संदेश दिया।
तिरंगा यात्रा में विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ नगर में भ्रमण किया। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति और उत्साह से ओत-प्रोत रहा।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभाविप नानपारा जिले की जिला संयोजक अनुष्का सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य हिमांशु साकेत, विद्यालय के प्रबंधक दुर्गेश मिश्र, उप प्रधानाचार्य अरमान सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
तिरंगा यात्रा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना प्रभारी नानपारा राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी तैनात रहा। पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग एवं बलिदान से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र के प्रति समर्पण एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ।