Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

गोंडा के तरबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्रों में लगभग 7 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं

इन क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। आज शनिवार शाम 5:30 बजे अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित कई गांवों का दौरा कर 2000 से अधिक लोगों को लंच पैकेट वितरित किए है।

गोंडा के तरबगंज और करनैलगंज तहसील क्षेत्रों में लगभग 7 हजार लोग बाढ़ से प्रभावित हैं

 

 

इन क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर राहत और बचाव कार्य जारी है। आज शनिवार शाम 5:30 बजे अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित कई गांवों का दौरा कर 2000 से अधिक लोगों को लंच पैकेट वितरित किए है।

 

इसके अतिरिक्त, 500 से अधिक परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री किट प्रदान की गई हैं, जिसमें दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुएं जैसे छाता, टॉर्च और मच्छरदानी शामिल हैं। पशुओं के चारे की समस्या को देखते हुए 200 से अधिक पशुओं के लिए भूसे का भी वितरण किया गया है।

 

प्रशासन द्वारा बाढ़ प्रभावित परिवारों को भोजन, राशन और दवाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं। नदी कटान से प्रभावित किसानों को नियमानुसार कटान राहत सहायता भी दी जा रही है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कार्यरत लेखपालों को लाइफ जैकेट वितरित किए गए हैं। जिला प्रशासन बाढ़ प्रभावित परिवारों की आवश्यकताओं का आकलन कर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। बाढ़ प्रभावित गांवों में नियमित रूप से राहत चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी जा रही हैं और संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर ही आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

 

जानवरों के लिए भूसा पहुंचाया गया है।

जानवरों के लिए भूसा पहुंचाया गया है।

कंट्रोल रूम सक्रिय है और अधिकारी लगातार बाढ़ क्षेत्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता देते हुए प्रभावित क्षेत्रों में नियमित रूप से दवा वितरण कराया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहुंचकर आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा रही हैं और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी भी दे रही हैं, ताकि किसी भी परिवार को भोजन, राहत सामग्री या अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशान न होना पड़े। बाढ़ की स्थिति की लगातार निगरानी एवं त्वर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!