उत्तर प्रदेश

दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: एसडीएम ने लक्ष्मणपुर लहसोरवा घाट का किया निरीक्षण

दुर्गा पूजा के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए आज एसडीएम ने लक्ष्मणपुर लहसोरवा घाट का निरीक्षण किया।

दुर्गा पूजा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट: एसडीएम ने लक्ष्मणपुर लहसोरवा घाट का किया निरीक्षण

 

उजाला हिंद – बहराइच /

 

दुर्गा पूजा के मद्देनजर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को परखने के लिए आज एसडीएम ने लक्ष्मणपुर लहसोरवा घाट का निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने घाट पर बैरिकेडिंग, लाइटिंग, साफ-सफाई और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए गोताखोरों की तैनाती और पुलिस बल की मौजूदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएं और सभी घाटों पर सुरक्षा मानकों का पालन हो।

 

बताया जा रहा है कि इस बार दुर्गा पूजा विसर्जन के लिए रसौरवा घाट को मुख्य स्थल बनाया गया है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!
error: Content is protected !!