Welcome to Ujala Hind   Click to listen highlighted text! Welcome to Ujala Hind
उत्तर प्रदेश

पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देश पर नवाबगंज के चौकी संथालिया में सघन चेकिंग अभियान, पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव के दिशा-निर्देश पर थाना नवाबगंज अंतर्गत चौकी संथालिया क्षेत्र में रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

पुलिस अधीक्षक विश्वजीतश्वास्तव के निर्देश पर नवाबगंज के चौकी संथालिया में सघन चेकिंग अभियान, पुलिस और SSB की संयुक्त कार्रवाई

 

धनीराम यादव ब्यूरो संचालक उजाला हिंद समाचार

 

कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देश पर थाना नवाबगंज अंतर्गत चौकी संथालिया क्षेत्र में रविवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस अभियान का नेतृत्व चौकी प्रभारी *शैलेंद्र कुमार सोनकर* ने किया। उनके साथ *हेड कांस्टेबल विनोद कुमार यादव, धीरज चौधरी, कांस्टेबल महेंद्र यादव, अजय प्रताप* और *SSB जवान जानकी* की टीम भी मौजूद रही।

 

पुलिस और SSB की टीम ने मुख्य मार्गों, और संदिग्ध स्थानों पर वाहनों की गहन जांच की। बिना कागज, बिना हेलमेट और संदिग्ध वाहनों को रोकर आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही राहगीरों से अपील की गई कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

 

चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार सोनकर ने बताया कि जिलाधिकारी महोदय के आदेश पर क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान लगातार चलाए जाएंगे।

 

स्थानीय जनता ने पुलिस-SSB के इस अभियान की सराहना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!